Format: Hardcover
- Publisher : 2025
- Publication date : Oct. 15 2024
- Language : Hindi
- ISBN-10 : 9389484979
- ISBN-13 : 978-9389484977
- Item weight : 400 g
- Dimensions : 22 x 15 x 1 cm
Shodh Vidhi Aur Upgam (Hindi edition ) by Ramesh Prasad Pathak (Author)
शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी के व्यवहार, ज्ञान और विकास को साकारात्मक रूप प्रदान कर उसे समाज के अनुकूल बनाना है। अनुसंधान तथा विभिन्न शैक्षिक क्रियाओं के माध्यम से हम इन लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास करते हैं। शिक्षण की समस्याओं तथा विद्यार्थियों के व्यवहार के विकास से सम्बन्धित सभी समस्याओं का अध्ययन हम शैक्षिक अनुसंधान प्रक्रिया के माध्यम से ही करते हैं। शिक्षण एक स्वयं में अति विस्तृत क्षेत्र है तथा अनुसंधान किसी समस्या के समाधान के लिए चरणबद्ध पद्धति से किया जाने वाला प्रयास है। वहीं शैक्षिक अनुसंधान से मूल प्रश्नों का समाधान किया जा सकता है तथा इसके परिणामस्वरूप नवीन ज्ञान में वृद्धि की जा सकती है। निश्चय ही शैक्षिक अनुसंधान अन्य सामाजिक तथ्यों से पृथक हैं, क्योंकि अन्य सामाजिक विषयों के अनुसंधान में नवीन ज्ञान की वृद्धि को ही महत्व दिया जाता है जबकि शैक्षिक अनुसंधान में वृद्धि के साथ-साथ उसकी उपयोगिता का होना भी अत्यन्त आवश्यक है। इस प्रकार शैक्षिक अनुसंधान के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में नवीन विषयों अथवा तथ्यों की खोज नवीन सिद्धान्तों तथा सत्यों का क्रियान्वयन किया जाता है।

















