शवनम (Shabnam)
ISBN 9788131614990
Publication Year 2026
Pages 228 pages
Binding Hardback
Sale Territory World
वैश्वीकरण एवं मुस्लिम महिलाएं (Vaishvikaran evam Muslim Mahilaye)
स्तुत पुस्तक “वैश्वीकरण एवं मुस्लिम महिलाएँ“ वैश्वीकरण के प्रभावों को मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी जीवन के संदर्भ में समझने का एक गहन समाजशास्त्रीय प्रयास है। यह अध्ययन आगरा नगर पर केंद्रित है, जहाँ शहरी परिवेश में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं के जीवन अनुभवों, अवसरों और चुनौतियों का विश्लेषण प्राथमिक आंकड़ों के आधार पर किया गया है। पुस्तक में मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल तकनीकों के उपयोग तथा पहचान और अधिकारों के पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसके साथ ही मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 जैसे कानूनी सुधारों के मुस्लिम महिलाओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन इस पुस्तक को समकालीन सामाजिक यथार्थ से जोड़ता है।
यह पुस्तक दर्शाती है कि किस प्रकार मुस्लिम महिलाएँ परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए अपने सशक्तिकरण, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी के नए मार्ग तलाश रही हैं। समाजशास्त्रीय सिद्धांतों और क्षेत्रीय शोध पर आधारित यह कृति महिला अध्ययन, अल्पसंख्यक अध्ययन और वैश्वीकरण से जुड़े विमर्श में एक महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान प्रस्तुत करती है।
यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, नीति-निर्माताओं तथा उन सभी पाठकों के लिए उपयोगी है जो समकालीन भारतीय समाज में मुस्लिम महिलाओं की बदलती स्थिति को गहराई से समझना चाहते हैं।

















