ISBN 9788131615102
Publication Year 2026
Pages 324 pages
Binding Hardback
Sale Territory World
भौगोलिक माॅडल्स (Models in Geography) माजिद हुसैन (Majid Husain)
भौगोलिक माॅडल्स (Models in Geography) का उद्देश्य मानव भूगोल के महत्वपूर्ण मॉडलों और सिद्धांतों को एक ही स्थान पर संक्षिप्त और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना है। भौगोलिक माॅडल्स पर लिखित यह पुस्तक एक सर्वश्रेष्ठ एवं अतुलनीय कृति है, जो संघ लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक मुख्य परीक्षा, यू.जी.सी. नेट इत्यादि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों हेतु अत्यन्त उपयोगी हैं।
माल्थसवादी, माक्र्सवादी और जनांकिकीय संक्रमण के मॉडल, क्रिस्टालर और लाॅश का केन्द्र स्थान सिद्धांत कृषि भू-उपयोग का वाॅन थूनेन माॅडल, उद्योग स्थान निर्धारण का वेबर माॅडल, रोस्टोव की क्रमिक वृद्धि, हृदय स्थल एवं घेरा स्थल सिद्धान्त, सीमाओं एवं सीमांतों के अंतरराष्ट्रीय नियम माॅडल्स इस पुस्तक मंे शामिल किए गए है। वर्ष 2007 के अंत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भारतीय प्रषासनिक सेवाओं के भूगोल के पाठ्यक्रम में संषोधन किया गया। इसके अंतर्गत प्रादेषिक नियोजन से जुड़े ‘वृद्धि ध्रुव’ (Growth Pole) एवं ‘वृद्धि केन्द्र’ (Growth Centre) से संबद्ध दो प्रादेषिक नियोजन के भौगोलिक विद्वानों पेरु (Perroux) और बूंदेविए (Boudeville) को शामिल किया गया। पुस्तक के इस संस्करण में इन विषय-वस्तुओं को भी अतिरिक्त वृद्धि की सीमा एवं प्रवसन के कानून पर भी समुचित सामग्री देने का प्रयास किया गया है। नगरीय एवं ग्रामीण बस्तियों पर दो अलग-अलग अध्याय शामिल किए गए हैं तथा अत्यधिक समीचीन विषय ‘जलवायु परिवर्तन’ एक अलग अध्याय में रखा गया है। पुस्तक के अंत में अति-चयनित एवं विस्तृत शब्दसंग्रह (Glossary) का एक अध्याय शामिल है जो अपनी परीक्षोपयोगिता के लिए अनूठा है।
आशा है कि यह पुस्तक छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। यह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।

















