- Publication date : 12 March 2022
- Edition : 1st
- Language : Hind
Bhartiya Sangeet ka Itihas Vol.-1&2 (Hindi Edition)
प्रस्तुत पुस्तक मूलतः भारतीय संगीत के इतिहास की कालक्रमानुसार एवं विश्लेषणमूलक व्याख्या करती है। विषयवस्तु के आधार पर इस पुस्तक को दस अध्यायों में विभाजित किया गया है। प्रथम अध्याय में भारतीय संस्कृति के वैदिकपूर्व काल में संगीत की स्थिति का वर्णन किया गया है। द्वितीय अध्याय में वैदिक काल में संगीत का वर्णन किया गया है। तीसरे अध्याय में पुराणों, महाकाव्य एवं स्मृति ग्रंथों में संगीत का वर्णन किया गया है। चौथा अध्याय जैन एवं बौद्ध परम्परा में संगीत से सम्बन्धित है। इस पुस्तक के पांचवे अध्याय में मौर्य एवं गुप्त काल में संगीत की व्यवहारिकता की व्याख्या की गई है। छठे अध्याय में भारतीय संस्कृति के पूर्वमध्यकालीन संगीत का वर्णन किया गया है। सातवें अध्याय में मध्य अथवा मुग़ल काल में संगीत की व्यवहारिकता का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक के आठवें अध्याय में आधुनिक काल में संगीत का वर्णन किया गया है। नौवें अध्याय में स्वतंत्र भारत में संगीत के विकास के बारे में बताया गया है। इस पुस्तक के अंतिम दसवें अध्याय में भारतीय संगीत के प्राचीन एवं आधुनिक सिद्वान्तों की व्यवहारिकता के बारे में तो वर्णन हुआ है ही साथ ही इक्कसवीं सदी में संगीत के विकास की दिशा को भी परिभाषित करने का भी प्रयास किया गया है। संगीत के साथ-साथ इतिहास एवं संस्कृत आदि विषयों को समझने में भी यह पुस्तक अति महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी।
















