- Publisher : Gyan Publishing House
- Publication date : 21 May 2026
- Print length : 287 pages
- ISBN-10 : 9309417536
- ISBN-13 : 978-9309417535
- Reading age : 5 years and up
- Item Weight : 250 g
- Dimensions : 22.59 x 14.34 x 2.87 cm
- Importer : Gyan avenue,
- Author : by अनुपम महाजन (Anupam Mahajan)
सौंदर्य शास्त्र, कला एवं संगीत - सार्थक अंर्तसंबंध (Saundarya Shastra, Kala evam
सौंदर्य शास्त्र, कला तथा संगीत-सार्थक अंतर्संबंध - यह कृति सौंदर्य, कला एवं संगीत के सूक्ष्म एवं अंतर्निहित संबंधों का अत्यंत सुसंगठित एवं चिंतनपरक विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक सैद्धांतिक आधारों को सपष्ट करते हुए अनुभूति, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता के स्तर पर तीनों के अंतर्संबंधों को उजागर करती है। सौंदर्य शास्त्र के अर्थ एवं सौंदर्यानुभूति की प्रक्रिया के कारकों को स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया गया है। कला के तत्त्व एवं मूलाधारों का विश्लेषण करते हुए सृजन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। रस सिद्धांत की प्रक्रिया, समकालीन प्रासंगिकता तथा राग के तत्वों एवं विधाओं के विश्लेषण के माध्यम से सौंदर्यात्मक संरचना को समझाया गया है। राग ध्यान, रागमाला चित्रों का सौंदर्यात्मक महत्व एवं समकालीन दृष्टिकोण को भी स्पष्ट किया गया है।
इस पुस्तक की विशिष्ट विशेषता प्रतिष्ठित लेखिका का परिपक्व, गहन तथा सृजनशील चिंतन है, जो जटिल सिद्धांतों को भी अत्यंत सरल और प्रभावपूर्ण भाषा में प्रस्तुत करता है। यही कारण प्रस्तुत कृति छात्रों एवं सामान्य पाठकों के लिए सहज बोधगम्य है, कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत और चिंतकों के लिए गहन मनन का आधार बनती है।

















